देवास

एएसआई मुकेश चौहान 15000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…..

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-*

आवेदक -पप्पू सिंह सौंधिया पिता मानसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मानपुरा तहसील भानपुरा
*आरोपी -* कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, थाना भानपुरा जिला मन्दसौर
रिश्वत राशि-* 15000/- रूपये
*विवरण-* आवेदक के अनुसार उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के विरुद्ध थाना भानपुरा में एफ आई आर पंजीबद्ध हुई थी। उसमें जमानत देने की लिखापढ़ी के 15000/-रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 16/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। भानपुरा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की राशि आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है।
*ट्रेप दल सदस्य-*डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, उमेश जाटव, श्याम शर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"