देवास

होली पर केमिकलयुक्त घातक रंगों पर नजर ,नगर निगम के दल ने लिए रंगों के पांच नमूने….


देवास। होली उत्सव को देखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर शहर की खाद्य की अपंजीकृत दुकानों एवं खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान दुकानों पर बिकने वाले रंगों के नमूने भी लिए गए। इसका उद्देश्य शहरवासियों को केमिकल युक्त घातक रंगों से बचाना है। साथ ही मिलावटी व नशीली वस्तुओं पर भी रोकथाम करने के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर एवं नगर निगम स्वास्थ्य व खाद्य निरीक्षक हरेंद्रसिंह ठाकुर ने दल के साथ शहर के बाजार में निरीक्षण किया। रंगों से सजी दुकानों पर रंगों की जांच की। इस दौरान रंगों के पांच नमूने लिए। इन्हें प्रयोगशाला पहुंचाया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। निगम खाद्य निरीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि होली पर जो रंगों का उपयोग होना है, उसके प्रयोग से किसी को भी शारीरिक नुकसान ना हो इसके लिए नमूने लिए गए हैं। केमिकलयुक्त रंग स्कीन के लिए घातक होते हैं। साथ ही बाजार में होली के दौरान खाद्य पदार्थों में नशीली वस्तुओं का उपयोग ना हो इस पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"