देवास

पीपलरावां पुलिस ने खेत पर लगी झटका मशीन व बैटरी चोरी करने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार…..

    संक्षिप्त विवरणः-देवास जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 23.01.2026 को फरियादी ने ग्राम बैराखेड़ी से उसके खेत पर लगी फसल की सुरक्षा हेतु झटका मशीन व बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस द्वारा आरोपीगण 1. संतोष पिता रामप्रसाद सोलंकी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी 2. रमेश पिता घासीराम सोलंकी उम्र 41 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी 3. संजू पिता बोंदुलाल जमादार उम्र 32 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी 4. शेखर पिता दिलीप सिंह चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम पटाड़िया ताज को अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ करते आरोपीगण संतोष, रमेश व संजू द्वारा द्वारा चोरी करना स्वीकार किया व आरोपी शेखर चौहान द्वारा चोरी की बेटरी खरीदना स्वीकार किया गया । आरोपीगणो के कब्जे से झटका मशीन व बैटरी जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार आरोपी के नामः

    1. संतोष पिता रामप्रसाद सोलंकी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी
    2. रमेश पिता घासीराम सोलंकी उम्र 41 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी
    3. संजू पिता बोंदुलाल जमादार उम्र 32 साल निवासी ग्राम बैराखेड़ी
    4. शेखर पिता दिलीप सिंह चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम पटाड़िया ताज

    जप्त मश्रुका– झटका मशीन व बैटरी किमती करीब 8,000 रूपये की जप्त ।

    सराहनीय भूमिका – उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, उनि अरुण पिपल्दे चौ की प्रभारी चौबाराधीरा, प्रधान आरक्षक 672 महेन्द्र रावं आरक्षक 542 योगेश पटेल, आरक्षक 955 बलराम वास्केल की सराहनीय भूमिका रही ।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button

    कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"