देवास

2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर बाउण्ड ओवर उल्लघंन करने पर आरोपी जेल-विजय सिंह लोधी(थाना प्रभारी खातेगांव)

देवास-थाना खातेगॉव पुलिस के द्वारा “आपरेशन पवित्र” के तहत बाउण्ड ओवर उल्लघंन करने पर आरोपी राम देवड़ा पिता गुलाब देवड़ा निवासी संदलपुर को एसडीएम न्यायालय खातेगांव द्वारा जेल वारण्ट जारी कर खातेगांव पुलिस द्वारा जेल भेजा गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा “आपरेशन पवित्र” के तहत चल रहे अभियान मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री अदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना खातेगांव पुलिस टीम के द्वारा “आपरेशन पवित्र” के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।
संक्षिप्त विवरण- थाना खातेगांव के इस्तगासा क्रमांक 289/2025 धारा 129 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 532/2025 में अनावेदक राम देवड़ा पिता गुलाब देवड़ा उम्र 30 साल निवासी संदलपुर को दिनांक 24.07.2025 से 01 वर्ष एवं 01 लाख रूपये की प्रतिभूति राशि से अंतिम बाउण्ड ओवर किया गया था, अनावेदक राम देवड़ा के द्वारा उक्त अवधि में पुनः अपराध घटित करने पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 296बी, 115(2),351(3) बीएनएस का कायम किया गया। जिस पर बाउण्ड ओवर का उल्लघन करने पर इस्तगासा क्रमांक 03/2026 दिनांक 11.02.2026 धारा 141 बीएनएसएस प्रकरण क्रमांक 04/2026 का श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति के न्यायालय में पेश किया गया। उक्त अवधि में बाउण्ड ओवर उल्लघंन करने पर आरोपी द्वारा 1 लाख रूपये की प्रतिभूति राशि न्यायालय में जमा न करने पर आरोपी का शेष अवधि के लिए एसडीएम न्यायालय खातेगांव से जेल वारण्ट जारी किया गया। एवं आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, प्रआर दुर्गेश विश्नोई, सै काशीराम गुर्जर, सै. मनीष बाथोले का सराहनीय योगदान रहा है।


थाना खातेगॉव पुलिस के द्वारा आपरेशन हवालात के तहत 02 स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा आपरेशन हवालात के तहत चल रहे अभियान मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री अदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना खातेगांव पुलिस टीम के द्वारा आपरेशन हवालात के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई ।
संक्षिप्त विवरण- (1) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी राकेश का 09 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 1280/2017 अपराध क्रमांक 750/2017 धारा 294,323,506,325,34 भादवि के आरोपी राकेश पिता रामदीन उम्र 45 साल निवासी कोलीपुरा टप्पर हंडिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया।
(2) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी बबलु उर्फ छगनलाल का 09 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 07/2017 अप क्र. 1042/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के आरोपी बबलु उर्फ छगनलाल पिता मिठ्टुलाल सवनेरे जाति भिलाला उम्र 39 साल निवासी रिजगांव हंडिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया।
उक्त आरोपियों राकेश एवं बबलु उर्फ छगनलाल को आपरेशन हवालात के तहत आज दिनांक 07.04.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि अजय डोड, प्रआर 332 सुनील प्रजापति, प्रआर रविन्द्र तोमर, आर. सोहन जाट, आर नितेश गौर का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"