देवास
एक नाम नही देवास की पहचान स्व समीर रॉय उर्फ रॉय साहब….

हीरा है सदा के लिए
समीर रॉय
एक नाम नही देवास की पहचान स्व समीर रॉय उर्फ रॉय साहब,यह नाम सुनते ही आज उनकी पुण्यतिथि पर समीर रॉय मित्र मंडल द्वारा इस बार भी स्व रॉय साहब की पुण्यतिथि पर अनेक सामाजिक कार्य किए है।
समीर रॉय मित्र मंडल के राहुल ठाकुर ने मीडिया को बताया कि सबसे पहले हम सभी साथियों ने भोले बाबा का विधिविधान से अभिषेक किया उसके बाद अगले क्रम में जिला जेल की गौशाला मे गायों को गुड़,चने, चरी खिलाई,खेडापति मंदिर परिसर में गरीबो को भोजन वितरण किया,गरीब बस्ती में भोजन वितरण,गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री देते हुए उन्हें अपना स्वीट्स में भोजन कराया,एक गरीब परिवार को गैस कनेक्शन देते हुए अंत मे स्व समीर रॉय जी की आत्मशांति हेतु वृद्धा आश्रम में भोजन कराया।




