नेमावर थाना पुलिस की बड़ी सफल कार्यवाही-टीना शुक्ला नेमावर थाना प्रभारी

नेमावर पुलिस ने धोखाधड़ी से सोना चांदी के आभूषण लेने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार नेमावर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।
• ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने एक बार फिर साबित की अपनी भूमिका, सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर हुई आरोपी की पहचान ।
• सोने चांदी के आभूषण किमती करीबन 3,50,000 रूपये व पीतल के बर्तन जप्त किये।
• आरोपी महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन देकर करते थे गुमराह
• सोना चांदी के आभूषणों को डिजाइन लेने के बहाने एवं तंत्र विद्या से दोगुना करने का लालच देकर करते थे धोखाधड़ी।
संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 13.07.2026 को फरियादिया रेखा पति अनुराग चौरासिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 05 नेमावर एवं दिनांक 22.07.2026 को फरियादी शंभु सिंह तोमर पिता भवर सिंह तोमर उम्र 60 साल जाति राजपुत निवासी ग्राम पिपल्यानानकर ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात महिलाओ ने सोने व चांदी की रकम की डिजाईन लेने के बदले पैसे देने के बहाने हमारे साथ धोखाधडी की गई है रिपोर्ट पर से पृथक-पृथक क्रमशः अपराध क्रमांक 213/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा धोखाधड़ी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सौम्या जैन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना नेमावर टीना शुक्ला के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये । सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर आरोपी पुष्गर मल्हार पति राधेश्याम मल्हार उम्र 22 साल निवासी ग्राम केवाल जनपद खेरफा जिला हजारीबाग झारखंड,रूपा पति गब्बर उम्र 20 साल निवासी खरीओ पोस्ट चेचकपी थाना बरकठ्ठा खरियों हजारी बाग झारखंड, गब्बर पिता रोहित मल्हार उम्र 21 साल निवासी चकाई तह. जुमई बिहार को अपराध क्रमांक 213/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं आरोपी बिरजू पिता हीरा मल्हार उम्र 34 साल निवासी हरदिया चित्तरकोली थाना रजोली जिला नवादा बिहार,सोनू पिता कमलेश खटीक उम्र 27 साल निवासी ग्राम खरीओ तह. बरकठा जिला हजारी बाग झारखंड, रानू देवी पति संजय मल्हार उम्र 24 साल निवासी बैरम तह. टाटीझरिया जिला हजारीबाग थाना अंग्गु झारखंड को अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 318(4) बीएनएस में पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया जिससे पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी महिलाओं को पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन देकर महिलाओं का भरोसा जीतते थे एवं सोना चांदी के आभूषणों की डिजाइन लेने एवं आभूषणों को तंत्र विद्या से दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। मामले में विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर विवेचना की गई एवं आरोपियों से अपराध में धोखाधड़ी कर प्राप्त मशरूका को बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी:-
- पुष्गर मल्हार पति राधेश्याम मल्हार उम्र 22 साल निवासी ग्राम कंवाल जनपद खेरफा जिला हजारीबाग झारखंड,
- रूपा पति गब्बर उम्र 20 साल निवासी खरीओ पोस्ट चेचकपी थाना बरकठ्ठा खरियों हजारी बाग झारखंड,
- गब्बर पिता रोहित मल्हार उम्र 21 साल निवासी चकाई तह. जुमई बिहार
- बिरजू पिता हीरा मल्हार उम्र 34 साल निवासी हरदिया चित्तरकोली थाना रजोली जिला नवादा बिहार,
- सोनू पिता कमलेश खटीक उम्र 27 साल निवासी ग्राम खरीओ तह. बरकठा जिला हजारी बाग झारखंड,
- रानू देवी पति संजय मल्हार उम्र 24 साल निवासी बैरम तह. टाटीझरिया जिला हजारीबाग थाना अंग्गु झारखंड
जप्तशुदा मश्रुका– सोने चांदी के आभूषण किमती करीबन 3,50,000 रूपये एवं पीतल के बर्तन।
सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्यवाही में विवेचक निरीक्षक टीना शुक्ला, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर थाना सतवास, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह यादव,प्रधान आरक्षक सचिन कश्यप,प्रधान आरक्षक दीपक पटेल,आरक्षक रमन मिश्रा,आरक्षक सुमित चौहान,आरक्षक समरथ,महिला आरक्षक खुशबू खातेगांव
आरक्षक मनमोहन खातेगाँव ,महिला आरक्षक निशा कन्नौद,महिला आरक्षक पूजा काजवे ,महिला आरक्षक खूशबू सिंह थाना खातेगांव, आरक्षक श्याम उपाध्याय,आरक्षक सोनू कुमार साइबर कन्नौद,आरक्षक नितेश गौर,सैनिक श्याम तोमर,सैनिक रामविलास,सैनिक संदीप तोमर,सैनिक नारायण यादव का सराहनीय योगदान रहा ।



