देवास

पुलिस थाना बागली को मिली बडी सफलता मोटर सायकल चोरी करने वाला 1 चोर गिरफ्तार जप्त मो.सा.-संख्या-03 किमत 210,000/रुपये….

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.11.2026 को फरियादी शुभम पिता गोविन्द गुप्ता उम्र 31 साल निवासी बागली ने रिपोर्ट किया की मेरे घर सामने बागली मेरी मोटर सायक क्रमांक MP 41 MV 1469 को कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया जिसपर थाना बागली पर अपराध क्रमांक 467/09.11.26 धारा-303(2) बी.एन.एस का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बागली के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर मोटर सायकल चोर महेश कटारिया पिता मदनलाल कटारिया जाति भिलाला उम्र 35 साल निवासी करनावद को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जाना बताया गया तथा आरोपी महेश के कब्जे से अन्य दो मोटर सायकल क्रमांक MP 41 NA 0503 एंव मोटर सायकल MP 09 BQ 2093 स्कूटी जप्त हुई जिसके संबंध में पतारसी करते पाया गया की थाना बागली के अपराध क्रमांक 468/26 धारा-303(2) बी.एन.एस में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 41 NA 0503 होना पाई गई एंव एक्टीवा स्कूटी मोटर सायकल क्रमांक MP 09 BQ 2093 थाना लसुडिया जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 1702/2026 धारा-303(2) बी.एन.एस. में चोरी होना पाई गई है। उक्त आरोपी से तीनो मोटर सायकल के बारे में पुछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जाना बताया गया बाद आरोपी के कब्जे से तीनो मोटर सायकल जप्त कर प्रथक प्रथक थाने के अपराध में जप्त की गई है एवं एक्टीवा स्कूटी क्रमांक MP 09 BQ 2093 को अपराध सदर में जप्त कर थाना लसुडिया जिला इन्दौर को उसकी सूचना दी गई है। बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है। जप्त मोटर सायकल संख्या-03 किमत 210,000/ रुपये सराहनीय कार्य_ निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन 2.सउनि शिवराम डोडियार 3.प्र.आर.686 रामप्रतापसिंह चौहान 4.प्र.आर.255 अरुण चौहान 5.आर.534 विशाल चन्द्रवंशी 6.आर.978 सोहन पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"