देवास

संभागायुक्त आशीष सिंह ने बालिका छात्रावास की वार्डन निर्मला चौहान को किया निलंबित….

बालिका छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर की निलंबन की कार्रवाई…

देवास-संभागायुक्त आशीष सिंह ने शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित बालिका छात्रावास उत्कृष्ट विद्यालय देवास में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर वार्डन निर्मला चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
कलेक्टर नेहा मीना ने 3 नवंबर को छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गई थीं। छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन में कीड़े पाए गए, रसोईघर में पुराने आटे की रोटियां बनाई जा रही थीं तथा भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके साथ ही छात्रावास में साफ-सफाई, पानी एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। निरीक्षण के दौरान वार्डन नियमित रूप से उपस्थित नहीं पाई गईं। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से संवाद के दौरान यह भी सामने आया कि वार्डन द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र भाषा एवं अनुचित व्यवहार किया जाता था तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायतें भी मिली थीं। प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में निर्मला चौहान का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला देवास निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"