देवास

जिला परिवहन विभाग द्वारा 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर एक लाख 12 हजार का जुर्माना किया वसूल…

देवास, 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बसों एवं अन्य वाहनों में कमी या अनियितमताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को अलसुबह से जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने देवास के भोपाल रोड पर भौंरासा फाटा के नजदीक स्लीपर / डीलक्स यात्री बसों के विरूद्ध विशेष जॉच अभियान चलाया। जॉच अभियान में की गई चैकिंग कार्यवाही में यात्री बसों विशेषकर स्लीपर बसों की जाँच की गई, जिसमें शासन द्वारा दिये गये मापदण्डों के अनुरूप निर्माण के संबंध में जॉच की गई।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी ने अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी को देखा। वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की 10 वाहनों के पास पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर 50 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अपराधों में चालानी कार्यवाही कर 62 हजार शमन शुल्क वसूल किया गया। जांच अभियान में 22 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एक लाख 12 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी बसों का संचालन यातायात नियमों के अनुरूप ही करें, किसी भी दशा में ओव्हरलोडिंग एवं ओव्हर स्पीडिंग ना की जाएं। नियमों का पालन नहीं किये जाने पर वाहन एवं वाहन चालकों के विरूद्ध सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"