नन्ही कलम विशेष

Karan Deol Reception | ससुर बने सनी देओल, मनाया जश्न, बेटे के रिसेप्शन में बांटे स्वीट्स

[ad_1]

Karan Deol Reception

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) 18 जून को द्रिशा आचार्या (Drisha Acharya) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में पंजाबी रीति-रिवाज से करण ने प्रोड्यूसर बिमल रॉय की पोती द्रिशा आचार्य के साथ शादी रचाई।

करण ने शादी के बाद अपनी वेडिंग की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “आप मेरे आज और मेरे कल के सभी हमारे जीवन में एक सुंदर यात्रा की शुरुआत हैं। हम प्रचुर मात्रा में आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए अत्यधिक आभारी हैं जो हमें घेरे हुए हैं!” शादी के बाद कपल के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें परिवारवालों के अलावा कई सितारों ने भी शिरकत की।

यह भी पढ़ें

करण और द्रिशा के रिसेप्शन पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा, सलमान खान, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, जैकी श्रॉफ, राज बब्बर, सुनील शेट्टी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कपिल शर्मा भी अपनी पत्नी गिन्नी के साथ पहुंचे। अपने रिसेप्शन में करण देओल ब्लैक सूट में और द्रिशा ऑफ व्हाइट एम्ब्रायडरी गाउन में नजर आईं।

एक्टर सनी देओल ने बेटे करण की शादी के खुशी में इनवाइटेड मीडिया और फोटोग्राफर्स को अपने हाथों से मिठाईयां बांटा। इस दौरान बेटे राजवीर ने मिठाईयां बांटने में सनी की मदद की। जिसके बाद सनी और राजवीर ने एक-दूसरे को स्वीट खिलाया। करण के रिशेप्शन में सनी देओल ब्लैक सूट में नजर आए। वहीं उनके छोटे बेटे राजवीर भी ब्लैक सूट में दिखे। बता दें कि सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘गदर 2’ में अमीषा पटेल के साथ नजर आएंगे। फिलहाल, एक्टर इस वक्त बेहद खुश हैं।  



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"