देवास

राष्ट्रीय संत श्री अवधूत चिंतन दादा गुरु जी का देवास आगमन…

स्वर्गीय श्री विकास जायसवाल जी के निवास पर हुआ भव्य स्वागत एवं गुरु पाद पूजन

देवास। मां नर्मदा के परम उपासक एवं निराहार संत राष्ट्रीय संत श्री अवधूत चिंतन दादा गुरु जी का देवास आगमन हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव जायसवाल के निज निवास पर परिवारजनों द्वारा दादा गुरु जी का अत्यंत श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ स्वागत-सत्कार किया गया।

दादा गुरु जी के आगमन पर परिवार द्वारा पलकें बिछाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा विधि-विधानपूर्वक गुरु पाद पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दादा गुरु जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करते हुए मां नर्मदा की परिक्रमा यात्रा का वर्णन किया।

इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय नर्मदा मिशन के सदस्य श्री राहुल पाटोले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जायसवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, देवास के अध्यक्ष श्री विनोद जायसवाल जी, श्री जितेंद्र जायसवाल जी सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री विकास जायसवाल जी को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। दादा गुरु जी के पावन आगमन के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार एवं समाज ने उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की।

दादा गुरु जी के सानिध्य एवं आशीर्वचन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"