देवास
ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाहीगांजा मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर प्रहार, 01 प्रकरण में कार्यवाही कर 01 आरोपी गिरफ्तार….

- युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे नशे के सौदागरों के विरुद्ध देवास पुलिस की कार्यवाही ।
- थाने की संयुक्त टीम ने दबिश देकर किया अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा ।
- * 01 किलो 500 ग्राम गांजा मादक पदार्थ किमत 15000/ रुपये जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरणः पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निरंतर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
जिस पर निरन्तर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निरन्तर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में थाना बागली क्षेत्र की संयुक्त टीम के द्वारा भौतिक साक्ष्य,तकनीकी साक्ष्य एवं मूखबिर तंत्र सक्रिय कर गांजा मादक पदार्थ के तस्कर की धरपकड़ की गई ।
दिनांक 06.11.2026 को थाना बागली क्षेत्र पुलिस ने सावरिया तोल काटे के आगे बयडीपुरा नाले के सामने कांटाफोड रोड पुंजापुरा के पास दबिश दे कर आरोपी अमरसिंह पिता छीतु पंवार जाति शिर्वी उम्र 55 साल निवासी पुंजापुरा थाना बागली जिला देवास को गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत ₹ 15,000/- रुपये का जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जप्त मश्रुका —कुल 1 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 15000/रुपये का जप्त ।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः–
कर आरोपी अमरसिंह पिता छीतु पंवार जाति शिर्वी उम्र 55 साल निवासी पुंजापुरा थाना बागली जिला देवास
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन,उनि.हरिशंकर गोदार,सउनि मनोज शर्मा,प्र.आर.686 रामप्रतापसिंह चौहान,आर534 विशाल चन्द्रवंशी,आर.978 सोहन पैकरा,म.आर.983 सुलोचना पंवार,प्र.आर.255 अरुण चौहान,आर.56 महेश सिसौदिया की सरहानीय भूमिका रही ।
देवास पुलिस की आमजन से अपील– देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें। नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें ।




