देवास

कृपालु के बप्पा के 11 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए भोजनशाला व भव्य पंडाल का विधि-विधान से भूमि पूजन ….

14 सितंबर से होगा गणेश उत्सव का शुभारंभ, प्रतिदिन संगीतमय आरती के साथ भव्य भंडारे का आयोजन

देवास। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना और भक्ति के पर्व गणेश उत्सव को लेकर संस्था कृपालु परिवार द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संस्था के तत्वावधान में इस वर्ष भी कृपालु के बप्पा का 11 दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश उत्सव को लेकर शुक्रवार को भोजनशाला एवं बप्पा के विराजमान होने वाले स्थान पर बनने वाले भव्य पंडाल का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भारतसिंह पटलावदा वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेश यादव जिला महामंत्री, मनीष जैन भाजपा नेता, संजय दायमा प्रदेश मंत्री, जुगनू गोस्वामी भाजपा नेता, महेश चौहान जिला उपाध्यक्ष, विजयसिंह पटलावदा जिला महामंत्री, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, श्रीकांत उपाध्याय, पत्रकार साथी दिलीप मिश्रा, चेतन योगी, चंद्रपालसिंह सोलंकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मनोज पवार, शशिकांत वर्मा, राहुल शर्मा, महेश वर्मा, प्रभात कल्याणे , भोलू जोशी, रवि संगते, दीपक चौधरी, सहित विभिन्न गणमान्यजन एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान श्री गणेश से गणेश उत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की गई।
संस्था के संरक्षक एवं मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा संस्था संयोजक सुमेरसिंह दरबार ने शहरवासियों से गणेश उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कृपालु के बप्पा के दरबार में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लें।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन संगीतमय आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी के भव्य भंडारे का आयोजन होगा। इसके साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित भव्य पंडाल में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। संस्था द्वारा उत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे शहरवासियों को भगवान गणेश की भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि कृपालु के बप्पा का गणेश उत्सव देवास शहर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा और सेवा भावना के साथ किए जा रहे इस आयोजन के लिए उन्होंने संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया तथा गणेश उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उक्त जानकारी संस्था के अखिलेश पवार द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"