महज 12 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार-हितेश पाटिल(टोंकखुर्द थाना प्रभारी)

- हत्या की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने प्रकरण का किया सफल खुलासा ।
- मृतक के दो करीबी दोस्तों ने ही पैसों के लेन-देन एवं चोरी की शंका के चलते की थी हत्या।
- घटनास्थल पर मौजूद रहकर आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास, सख्त पूछताछ में कबूला अपराध।
संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 13.06.2026 को थाना टोंकखुर्द पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आलरी स्थित एक आर.ओ. प्लांट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री एच.एन. बाथम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सोनकच्छ श्री संजय सिंह बैंस के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक हितेश पाटिल मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया गया तथा जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा मृतक के परिजनों, मित्रों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दो करीबी मित्रों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों संदिग्धों द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, किंतु वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक आधार पर की गई सघन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसों के लेन-देन एवं चोरी की शंका को लेकर उनका मृतक से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर अपने ही मित्र की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी राहुल रावत एवं मोहित प्रजापत को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपीः-
- राहुल रावत पिता जयसिंह रावत, निवासी ग्राम आलरी, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास।
- मोहित प्रजापत पिता परमानंद प्रजापत, निवासी ग्राम आलरी, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास।
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक हितेश पाटिल, उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी (चौकी प्रभारी टोंककला), उप निरीक्षक चेतन यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेश कड़ोंदिया, जितेन्द्र चौहान, अनिल मुकाती, आरक्षक जितेन्द्र भीलाला, जोजन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र प्रजापत, शंकर पटेल, रितेश अहिरवार, सैनिक जितेन्द्र, ओमप्रकाश चौधरी तथा साइबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।




