देवास

अवैध शराब का विक्रय करने वालों के विरुद्ध थाना सोनकच्छ पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री आदित्य मिश्रा के आदेशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय देवास एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सोनकच्छ के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना सोनकच्छ द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विक्रय एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते :

  1. अनिल परमार पिता मोहन परमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला, ग्राम कुमारियाराव।
  2. दुर्गेश परमार पिता रामप्रसाद परमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुमारियाराव।
  3. बृजेश सिलोदिया पिता बाबूलाल सिलोदिया , उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, गीताभवन के सामने, सोनकच्छ।

पुलिस की अपील एवं चेतावनी :

थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब का विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

थाना सोनकच्छ, जिला देवास (म.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"