देवास

देवास शहर में आबकारी विभाग की कार्रवाईकई संदिग्ध स्थानों पर आबकारी विभाग द्वारा दबिशआबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध….

कार्रवाई में 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 2150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त,जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 225000/- रुपये है

कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। दिनांक 20.10.26 को जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित आबकारी की टीम द्वारा मीरा बावड़ी, तोड़ीवार्ड, भवानी सागर, अंबेडकर नगर, प्रताप नगर, चंदाना, चाणक्य पूरी मल्टी आदि संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त और दबिश कार्य किया गया और कार्रवाई में 05 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम करके 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 2150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 225000/- रुपये है। आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्सी, अरविंद जिनवाल, दीपक तटवाड़े, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"