देवास

लोकसभा निर्वाचन मे दिव्यांगजनो व वृद्धजनों को मतदान हेतु प्रेरित हेतु अभियान जारी…..


देवास। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत स्वीप गतिविधि मे मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन मे उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ निगम सीमा क्षेत्र मे निवासरत दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को आगामी लोक सभा निर्वाचन मे मतदान करने हेतु उनके निवासों पर सम्पर्क किया जाकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाकर सक्षम एप की जानकारी से भी अवगत कराया जा रहा है। आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि निगम सीमा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड मे निवासरत दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु उनसे सतत सम्पर्क कर मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सक्षम ऐप की जानकारी भी देवें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"