देवास

24 घण्टे के भीतर चाकू की नोक पर 15 टन प्याज की डकैती का खुलासा,07 आरोपी गिरफ्तार-हितेश पाटिल टोंकखुर्द थाना प्रभारी

“ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” की एक ओर बड़ी सफलता

मात्र 24 घण्टे के भीतर चाकू की नोक पर 15 टन प्याज की डकैती का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार

• घटना की सूचना मिलते ही 05 मिनट में सक्रिय हुई पुलिस ।
• “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटैज के आधार पर देवास से इन्दौर के बेटमा तक पहुंची पुलिस ।
• ट्रक चालक एवं क्लीनर को चाकू की नोक पर बनाया था बंधक ।
• लगभग 15 टन प्याज, लूटा गया ट्रक, नगद राशि,मोबाइल एवं GPS उपकरण, घटना में प्रयुक्त कार एवं चाकू सहित करीब ₹ 30 लाख का 100% मश्रुका बरामद ।
• देवास-मक्सी रोड पर ग्राम सड़क पिपल्या के पास दिया था वारदात को अंजाम ।

संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में लूट, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूटे गए मश्रुका की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 11.10.2026 को फरियादी ओमप्रकाश पिता बटकन श्रीवास निवासी फुप जिला भिण्ड के द्वारा थाना टोंकखुर्द जिला देवास पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से प्याज की 265 कट्टिया भरकर शहजानपुर उत्तर प्रदेश के लिये निकले थे । जैसे ही मक्सी रोड पर रात करीब 01.30 बजे सडक पिपल्या गाँव के आस पास पहुचे तो हमारी गाडी चलते चलते बंद हो गई थी, तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP09AQ8064 में आये 05 लडको ने हमसे मारपीट गाली गलौच कर 1500 रुपये , मोबाईल जबरदस्ती छिन लिये थे दोनो का अपहरण कर प्याज से भरे पुरे ट्रक को लूट लिया था बाद में देवास बायपास पर ट्रक वापस कर दोनो को छोड़ दिया था । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना टोंकखुर्द जिला देवास में अपराध क्रमांक-383/2026 धारा- 310(2), 311, 140(3), 296(बी), 351(3),115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में एसडीओपी महोदय सोनकच्छ श्री श्यामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक श्री हितेश पाटील के नेतृत्व में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई । घटना के बाद पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर ट्रक का पीछा प्रारंभ किया । तभी विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के आरोपीगण सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर गाडी में मक्सी उज्जैन रोड़ के पास खडे हुये है । विश्वसनीय मुखबिर सूचना होने से तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर घेराबन्दी कर 05 आरोपीगण 01.आदिल उर्फ मस्तान पिता साबीर खां उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोडा थाना बोडा जिला राजगढ हाल मुकाम ग्रीन पार्क नया गेट इन्दौर 02.फरहान पिता जहुर मोहम्मद कुरैशी उम्र 18 साल निवासी छोटा चम्बल अशोका गार्डन थाना ऐशबाग जिला भोपाल 03.अभिषेक पिता वीरसिंह दांगी उम्र 25 साल निवासी म.न. 06 राजेन्द्र नगर थाना बजरिया जिला भोपाल 04.अभय पिता रामप्रवेश यादव उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर कालोनी म.न. 50 रेल्वे कोच फैक्ट्री रोड थाना बजरिया जिला भोपाल 05.कृष्णा पिता जसवंत भाटी उम्र 22 साल निवासी अरविन्दो पटेल कालोनी थाना बाणगंगा जिला इन्दौर को पुलिस अभिरक्षा में लिया । आरोपियो ने पूछताछ में बताया की उन्होने इन्दौर मक्सी हाईवे पर चाकू दिखाकर ड्रायवर और क्लीनर का अपहरण कर मोबाईल ,पैसे व प्याज से भरे ट्रक को लूट लिया था तथा प्याज को अपने अन्य दो साथी 01.अर्पित पिता बहादुरसिंह तवंर उम्र 24 साल निवासी ग्राम गवला मांचल थाना पीथमपुर जिला इन्दौर 02.आरिफ उर्फ आरु पिता जाफर खान उम्र 22 साल निवासी ग्राम मगरखेडा थाना बाणगंगा जिला इन्दौर के साथ मिलकर इन्दौर धार रोड़ पर स्थित कालेक व्यू ढाबे के पीछे टापरी में छुपा दिया है । आरोपीयो की निशादेही से लूटी हुई प्याज , घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP09AQ8064 , एक लोहे का धारदार चाकू, फरियादी का मोबाईल फोन तथा लूटे हुये पैसे कुल कीमत लगभग ₹ 30 लाख का 100% मश्रुका जप्त किया गया । प्रकरण में धारा 25 आयुध अधिनियम का इजाफा किया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. आदिल उर्फ मस्तान पिता साबीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोड़ा थाना बोड़ा जिला राजगढ़, हाल मुकाम ग्रीन पार्क नया गेट इंदौर।
  2. फरहान पिता जहूर मोहम्मद कुरैशी उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी छोटा चंबल अशोका गार्डन थाना ऐशबाग जिला भोपाल।
  3. अभिषेक पिता वीरसिंह दांगी उम्र 25 वर्ष निवासी मकान नंबर 06 राजेन्द्र नगर थाना बजरिया जिला भोपाल।
  4. अभय पिता रामप्रवेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मकान नंबर 50 राजेन्द्र नगर कॉलोनी रेल्वे कोच फैक्ट्री रोड थाना बजरिया जिला भोपाल।
  5. कृष्णा पिता जसवंत भाटी उम्र 22 वर्ष निवासी अरविंदो पटेल कॉलोनी थाना बाणगंगा जिला इंदौर।
  6. अर्पित पिता बहादुरसिंह तंवर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गवला मांचल थाना पीथमपुर जिला इंदौर।
  7. आरिफ उर्फ आरू पिता जाफर खान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मगरखेड़ा थाना बाणगंगा जिला इंदौर।

आपराधिक रिकॉर्डः-

  1. आदिल उर्फ मस्तान पिता साबीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोड़ा थाना बोड़ा जिला राजगढ़, हाल मुकाम ग्रीन पार्क नया गेट इंदौर।
    क्रं. थाना अप.क्र. धारा
  2. थाना बोडा जिला राजगढ 17/24 379 IPC
  3. थाना बोडा जिला राजगढ 95/25 115(2),296, 351(3),118(1) BNS
  4. थाना टोकंखुर्द जिला देवास 383/26 310(2), 311,140(3),296(बी),351(3),115(2) BNS
  5. फरहान पिता जहूर मोहम्मद कुरैशी उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी छोटा चंबल अशोका गार्डन थाना ऐशबाग जिला भोपाल।
    क्र थाना अप.क्र. धारा
  6. थाना अयोध्यानगर जिला भोपाल 186/25 303(2) BNS
  7. थाना मण्डी जिला सीहोर 383/25 109(1),118(1),296बी,351(3),3(5) BNS, 3(1)द,3(1)ध ,3(2)(VA) SC/ST Act
  8. थाना ऐशबाग जिला भोपाल 115/25 115(2), 118(1) , 296,351(2) , 3(5) BNS
  9. थाना टोकंखुर्द जिला देवास 383/26 310(2), 311, 140(3), 296(बी), 351(3),115(2) BNS
  10. अभिषेक पिता वीरसिंह दांगी उम्र 25 वर्ष निवासी मकान नंबर 06 राजेन्द्र नगर थाना बजरिया जिला भोपाल।
    क्रं थाना अप. क्र. धारा
  11. थाना छोला मन्दिर भोपाल 534/23 294,324,506 IPC
  12. थाना छोला मन्दिर भोपाल 198/23 294,323,427,506,34 IPC
  13. थाना छोला मन्दिर भोपाल 168/23 279,294,323,427,452,506,34 IPC
  14. थाना छोला मन्दिर भोपाल 349/25 115(2),296, 332(सी), 351(2),3(5) BNS
  15. थाना टोकंखुर्द जिला देवास 383/26 310(2), 311, 140(3), 296(बी), 351(3), 115(2) BNS

जप्त मश्रुकाः-

  • लगभग 15 टन प्याज – कीमत करीब ₹05 लाख
  • लूटा गया ट्रक क्रमांक UP75AT9666 – कीमत करीब ₹15 लाख
  • घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक MP09AQ8064 एवं चाकू
  • फरियादी से लूटा गया मोबाइल फोन,नगद राशि
  • ट्रक से निकाला गया GPS उपकरण
    कुल जप्त मश्रुका – लगभग ₹ 30 लाख का 100% मश्रुका जप्त ।

सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक हितेश पाटिल, उनि लोकेश कुशवाह , अरुण पीपल्दे, सउनि नितिनसिंह, प्रआर यशवन्तसिंह, राजेश कडोदिया, आर रमन मिश्रा, शंकर पटेल, जोजनसिंह, रविन्द्र जावरिया, भुनेश पाठक, सुभाष, सैनिक धर्मेन्द्र एवं उनि मलखानसिंह भाटी (नारकोटिक्स विंग इन्दौर) की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"