मध्यप्रदेश
मामा के गढ़ में मोहन का विरोध और होडिंग विवाद ….

विदिशा – मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पहले विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद होर्डिंग लगाने को लेकर हुआ, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। विवाद के बाद सिविल लाइन थाने में कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और थाने का घेराव कर विरोध जताया।
पुलिस ने यादव महासभा के दो नेताओं, जगदीश यादव और आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है। गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में नेताओं के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया थाने के सामने जमकर नारे बाजी की जा रही है ।




