देवास

संस्था कृपालु का एक और कदम,,,,  कृपालु के बप्पा की महा आरती पत्रकारों द्वारा की गई,,,,

देवास- गणेशोत्सव के प्रथम दिवस पर देवास में संस्था कृपालु के बप्पा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। यह आरती शहर के पत्रकारों द्वारा संपन्न की गई। इसी क्रम में संस्था कृपालु के तत्वावधान में गणेश उत्सव में आगामी 10 दिनों तक चलने वाले विशाल भंडारे का शुभारंभ पत्रकारों द्वारा महा आरती के बाद किया गया। देवास के चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में संस्था कृपालु परिवार के सुमेरसिंह सिंह दरबार मित्र मंडल के द्वारा गणेश उत्सव में महा आरती के बाद भण्डारे का रोजाना किया जाएगा।गजानन गणपति की प्रथम आरती को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। समिति के सदस्य सुमेर सिंह दरबार ने आरती में शामिल सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और गणेशोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"