ऑपरेशन हवालात” के तहत विजयागंज मंडी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही…..

देवास –थाना विजयागंज मण्डी पुलिस के द्वारा मारपीट संबंधी प्रकरण में लगभग 04 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी भैरु पिता शंकरलाल उम्र 35 साल निवासी रालामंडल देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया । जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्ब र 2024 से सम्पूईर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वारित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना विजयागंज मण्डी के द्वारा संबंधी प्रकरण के अपराध क्रं. 98/2022 धारा 323,294,506 भादवि में आरोपी आरोपी भैरु पिता शंकरलाल उम्र 35 साल निवासी रालामंडल देवास लगभग 04 वर्षो से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्ता पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी विजयागंज मण्डी श्री रोहित पटेल के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्योंं के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्योनशील थी । दिनांक 31.01.2026 को पुलिस को पुख्ताा सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्का2ल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्ते टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्या।यालय देवास के समक्ष पेश कर जेल भेजा ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बोर 2024 से आज दिनांक तक 822 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,67,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।




