“ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही-पुलिस चौकी नेवरी

“ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
- भरण-पोषण संबंधी वारंटो की प्राथमिकता से तामिली हेतु चलाया जा रहा है अभियान।
- भरण-पोषण का भुगतान न करने वाले 01 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार ।
संक्षिप्त विवरणः– पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशभर में हेल्पिंग हैण्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भरण-पोषण वारंटो की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा भरण-पोषण के वारंटो की तामीली मिशन स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक(म.सु.शा) श्रीमती बबीता बामनिया केनिर्देशन में समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारीगण के नेतृत्व में पुलिस टीमे भरण-पोषण के वारंटो की तामीली हेतु मिशन स्तर पर कार्यरत है ।
इसी अनुक्रम में थाना एवं चौकी प्रभारी द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है–
थाना हाटपीपल्या पुलिस चौकी नेवरी के द्वारा न्यायालय बागली जिला देवास के प्रकरण क्रमांक MJCR/0000354/2025 धारा 125(3) CRPC के उक्त प्रकरण का आरोपी भीमसिंह पिता उकारसिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम खोया जागीर तहसील सोनकचछ जिला देवास का लगभग 01 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या श्री दीपक सिंह यादव एवं चौकी प्रभारी नेवरी श्री हर्ष चौधरी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड” के तहत विशेष टीम गठित की गई । टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 03.02.2026 को जिला देवास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड”के तहत 01 मार्च 2025 से आज दिनांक तक कुल 17 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है ।




