देवास

शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार……

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने फिर साबित की अपनी भूमिका,आरोपी हुआ सीसीटीव्ही फुटेज में कैद ।

  • 02 आरोपी गिरफ्तार
    चोरी गई मोटर साईकिल जप्त ।

संक्षिप्त विवरणः– पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी,नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं उक्त घटनाओं में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्दिशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 को फरियादी ने चौकी चौबाराधीरा पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इकलेरा माता मंदिर की पार्किंग में रखी मोटरसाईकिल वाहन क्रमांक MP41NG 5006 को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ देवास श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक श्री सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक किये गये । जिसमें आरोपी के द्वारा घटना कारित करना कैद हुआ । सीसीटीव्ही फुटैंज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 1 मिथुन पिता अंबार राम हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी पीपल रावा 2 उमेश पिता बने सिंह हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी पीपलरावा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल (HONDA CD 110) वाहन क्रमांक MP41NG5006 को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपीः– मिथुन पिता अंबार राम हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी पीपल रावा 2 उमेश पिता बने सिंह हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी पीपलरावा

जप्त मश्रुकाः– एक चोरी गई मोटरसाईकिल HONDA CD 110) वाहन क्रमांक MP41NG5006 जप्त

सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे चौकी प्रभारी चौबारा धीरा प्रधान आरक्षक 672 महेंद्र राव आरक्षक 667राजकुमार पटेल आरक्षक 955 बलराम आरक्षक 1055 जसवीर आरक्षक 542 योगेश आरक्षक आरक्षक मनोज आरक्षक अजय आरक्षक चालक देवेंद्र का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"