देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई…..

देवास शहर में कार्यवाही 04 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज….


*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 05.03.2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे एवं निलेश पंवार के नेतृत्व में आबकारी की टीम द्वारा देवास शहर एवं डबल चौकी क्षेत्र मे दबिश कार्यवाही की गई ,जिसमे संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कर कार्यवाही की गई जिसमे 145 पाव देशी मदिरा बरामद की गई । कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 12500 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव एवं अरविंद सोलंकी आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल ,निहाल खत्री,आशीष गुप्ता,सुरेंद्र सैनिक किशोर एवं अनिल रएम सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"