देवास

थाना सतवास पुलिस द्वारा जंगल में स्थान बदल बदल कर जुआ खेलते जुआरियो को पकडा…..

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण ) कन्नौद श्रीमति सौम्या जेन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी अनुभाग कन्नौद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाये जाने के संबंध में लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगो के विरूध्द कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर थाना सतवास द्वारा दिनांक 18.03.2026 को प्रभावी कार्यवाही की गयी मुखबीर कि सूचना पर ग्राम सिंन्द्राणी के जगंल में जगह बदल बदल कर जुआरियों द्वारा जुआ खेलने की घटना घटित कि जा रही थी । जिसे दिनांक 18.03.2026 को पुख्ता जगह के बारे में जानकारी प्राप्त कर थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें सिन्द्राणी के घनाघोर जंगल के बीचो बीच कुल 14 जुआरी जुआ खेल रहे थे । जिसकी जानकारी प्राप्त कर तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी द्वारा टीम को भेजकर दबिश दी गयी जो जंगल एंव जगंल का खुला स्थान का फायदा उठाकर कुछ जुआरी भाग गये एवं कुल 8 जुआरियो को पकडा गया जिन्होने अपना नाम 01. रजीम पिता शेर खां जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी वार्ड न 03 सतवास, 02. जावेद पिता जुम्मन खां जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी बाल्या , 03. आशिक पिता हबीब खां जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी बाल्या , 04. अफसर पिता रासद खां जाति मुसलमान उम्र 45 साल निवासी चतरापुरा , 05. सुनिल पिता गब्बू लाल देशवाली उम्र 40 साल निवासी खल थाना काटांफोड , 06. असलम पिता रमजान खां जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी लोहारदा थाना काटांफोड , 07. जावेद पिता शमसुद्दीन खां जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी लोहारदा थाना काटांफोड़ 8. दिनेश पिता संतोष बैरागी उम्र 40 साल निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी सतवास का होना बताया व जिनके कब्जे एवं फड से कुल 15600 रू व मौके से 9 मोटर सायकल दो पहिया वाहन जप्त कर कुल मश्रुका 650000/ रूपये का जप्त ‍किया गया । मौके से भागे जुआरियो के नाम 01. मेहबूब खां निवासी किले के अन्दर सतवास, 02. अयूब खां निवासी सकरनखेड़ी , 03. राजा निवासी कन्नौद , 04. आशाराम निवासी इकलेरा थाना काटांफोड़, 05. आबिद उर्फ मोटू निवासी लोहारदा थाना काटांफोड , 06. राजेश नायक बेड़गांव थाना कांटाफोड़ का होना बताया व पकडे गये जुआरियो को थाने लाया गया । जिनसे सख्ती से पूछताछ की पूछताछ पर पकडे गये आरोपियो द्वारा बताया गया की आबिद उर्फ मोटु निवासी लोहारदा, मेहबुब खां निवासी किले के अंदर सतवास, व असलम निवासी लोहारदा के द्वारा सिन्द्राणी के जंगल में उक्त जुआ फड संचालित की जा रही थी एवं ये स्वयं भी जुआ खेल रहे थे । पकडे गये आरोपियो के अतिरिक्त जुआ फड संचालित करने वाले एवं मौके से फरार सभी आरोपियो के विरूध्द पुलिस थाना सतवास पर अप.क्र. 97/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उनि विजय जाट, प्रआर. 63 रवि राव, प्रआर. 65 गणेश रावत, आर. 606 लोकेन्द्र शर्मा, आर. 516 जयदेव, आर. 1051 अनिल भाभर, आर. 320 संदिप मेवाडा, आर. 1038 शुभम आर. 346 राजकुमार देवडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"