देवास

महज 24 घण्टें में चोरी गई मोटर साईकिल बरामद 2 आरोपी गिरफ्तार-सुरेखा निमोदा(नेमावर थाना प्रभारी)

संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरीलूटडकैती में संलिप्त आरोपियो की गिरफ्तारी कर,गया मश्रुका बरामद कर आरोपियो के विरूद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को फरियादी अमन पिता संतोष सोनिया उम्र 23 वर्ष निवासी नेमावर ने थाना नेमावर पर सुचना दी कि उसकी पल्सर मोटरसाईकल वाहन क्रमांक MP41ZF7727 को दो व्यक्ति भारत घावरी के घर के सामने नेमावर से चुराकर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नेमावर पर अप.क्रं. 67/29.03.2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी नेमावर श्रीमती सुरेखा निमोदा के नेतृत्व में टीम गठित की गई । पुलिस टीम ने फरियादी के द्वारा बताये वाहन की तलाश करते,दो व्यक्ति फरियादी की मो.सा. MP41ZF7727 को खातेगांव तरफ ले जाते हुये दिखे जिनको पुलिस ने मौके पर उपस्थित द्वारा घेराबंदी कर पकङा । जिनसे पुछताछ करते अपना नाम विजय पिता सोम नाथ निवासी धनगांव जिला हरदा एंव राहुल पिता मदन नाथ निवासी संदलपुर थाना खातेगांव जिला देवास के निवासी होना बताया एंव उक्त मो.सा. MP41 ZF 7727 को चोरी कर ले जाना स्वीकार किया । जिस पर से आरोपियो के कब्जे से मो.सा. MP41ZF7727 को जप्त किया गया एंव आरोपीयों को थाना हाजा पर लाकर अन्य अपराधों को संबध में पुछताछ करते उक्त आरोपीयों द्वारा एक अन्य साईन मो.सा. जिला बैतुल से चोरी करना स्वीकार किया गया । आरोपीगणों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय योगदान:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नेमावर निरीक्षक सुरेखा निमोदा, उनि विजय सिंह वैस, प्र.आर.700 दीपक पटेल , प्र.आ.23 ज्ञान सिंह यादव ,आर.979 राजेश धाकङ,सै.1005 संदीप तोमर की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"