मोटर साईकल चोरी का आरोपी मात्र 2 घण्टे में गिरफ्तार-विजय सिंह लोधी (खातेगांव थाना प्रभारी)

आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से आरोपी की हुई पहचान।
01 आरोपी गिरफ्तार ।
संक्षिप्त विवरण– दिनांक 12.04.2026 को फरियादी सुरज पिता भगवानसिंह कहार उम्र 26 साल निवासी खातेगांव ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात आरोपी ने सरकारी अस्पताल खातेगांव से उसकी पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 को चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव पर अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद के द्वारा शीघ्र मोटर साईकल की पतारासी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कन्नौद श्री अदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये । सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर आरोपी मनोज पिता राधाकिशन भुसारिया उम्र 37 साल निवासी भटासा को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी– मनोज पिता राधाकिशन भुसारिया उम्र 37 साल निवासी भटासा
जप्तशुदा मश्रुकाः– 01 पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 कीमती 80,000/- रूपये
सराहनीय योगदान:- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी,प्रआर सुनील प्रजापति,आर सोहन जाट,मनमोहन मीणा का सराहनीय योगदान रहा ।




