लाखो रू की ब्राउन शुगर बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार-अजय सिह गुर्जर (सोनकच्छ थाना प्रभारी)

“ऑपरेशन “प्रहार” के तहत देवास पुलिस की एक और बड़ी सफलता
• नारकॉ हेल्पलाईन नंबर -9479996880 की एक और प्रभावी सफलता ।
• जनता द्वारा सूचना साझा करने पर सोनकच्छ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।
संक्षिप्त विवरणः– देवास पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2026 को “हेल्पलाइन नंबर – 9479996880” जारी किया गया है जिस पर कोई भी नागरिक अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गोपनीय सूचना साझा कर सकता है । इसी अनुक्रम में थाना सोनकच्छ को थाना क्षेत्रांतर्गत खरपड़ी धतुरिया रोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों का विक्रय करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं मिशन स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ श्री अजय सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जहां से आरोपी बाबूलाल पिता धूलजी गुर्जर एवं सागर पिता किशोर देलनिया को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के कब्जे से लगभग 20.62 ग्राम ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹01 लाख है बरामद की गई । उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/2026 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः–
01.बाबूलाल पिता धूलजी गुर्जर उम्र 55 साल निवासी ग्राम धतुरिया राव सोनकच्छ देवास
02.सागर पिता किशोर देलनिया उम्र 19 साल निवासी जायसवाल लॉज के पास सोनकच्छ
जप्त मश्रुकाः–
• 20.62 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 01 लाख रुपये
• 02 मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,000/- रुपये
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2026 से प्रारंभ नारको हेल्पलाईन नंबर पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। । पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा । इसी विशवास पर जनता द्वारा उक्त नंबर पर रिपोर्ट की जा रही है । देवास पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक तक कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर,उनि हिमांशु पांडे,शैलेंद्र परमार,सउनि आर.सी पोरवाल,प्रआर राजेश लुआनिया,आर सत्येंद्र सिंह,श्याम बिहारी,कपिल वर्मा,सुनील अलावा एवं चालक आरक्षक कुलदीप गुर्जर की सराहनीय भुमिका रही ।
देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना “हेल्पलाइन नंबर – 9479996880” पर साझा करें, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके ।




