देवास

थाना खातेगॉव पुलिस द्वारा देशी कट्टा रखकर लोगो को डराने वाले निगरानी बदमाश को किया रंगे हाथ गिरफ्ताऱ कर जेल भेजा…..


घटना का विवरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिदिन निर्देशित किया जाता है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद श्रीमति सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी को दिनांक 28.04.2026 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध हत्यार रखे घुम रहा है। जिसपर से थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी द्वारा तत्काल प्रआर भानू गौर एवं टीम को सन्नौद रोड रेल्वे नव निर्माण ब्रीज के पास खातेगाँव रवाना किया गया। जहा पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर नाम पता पूछते अपना नाम शिवा उर्फ शिवम पिता राजेन्द्र मेहतर उम्र 25 साल नि.बडा मोहल्ला खातेगाँव बताया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा बन्दुक एवं एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस जप्त किया। आरोपी थाना नेमावर का निगरानी बदमाश है जिसके पूर्व में आरोपी पर थाना नेमावर एवं खातेगांव में कई अपराध पंजीबध्द है। आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 253/26 धारा 25(1)(ए), 27(1) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया जहा से आरोपी को जेल भेजा गया।
आरोपी- 1- शिवा उर्फ शिवम पिता राजेन्द्र मेहतर उम्र 25 साल नि.बडा मोहल्ला खातेगाँव
जप्तशुदा मश्रुका- एक एक 315 बोर का देशी कट्टा बन्दुक एवं एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस किमती 3000 रूपये
सराहनीय योगदान:- निरी विजय सिंह लोधी, प्रआर सुनील प्रजापति, मप्र.आर. भानू गौर आर.561 सोहन जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"