देवास

आरटीओ ने अलसुबह 14 स्लीपर बसों की जांच कर 84 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही-निशा चौहान RTO देवास


देवास 30 अप्रैल 2026/ कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा रात्रि कालीन चलने वाली बसों की जांच देवास मक्सी रोड पर अलसुबह 04 बजे से की। कार्यवाही के दौरान दस्तावेजों एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं जैसे अग्निशमन, मेडिकल बॉक्स, आपातकालीन खिड़की आदि की जांच की गई। जांच में बस चालक एवं यात्री के मध्य केबिन दरवाजों को हटवाया गया, आग से बचाव के सभी व्यवस्थाओं को देखा गया एवं सभी दस्तावेजी को पूर्ण करने के बाद ही बस के संचालन का निर्देश आरटीओ अधिकारी द्वारा दिया गया। कार्यवाही में कुल 52 बसों की सघन जांच में 14 बसों में कमी एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिन पर कार्यवाही करते हुए 84 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही आगे से परमिट में निहित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिये गये। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि परमिट शर्तों के पुनः उल्लंघन करते पाए जाने पर परमिट निरस्त की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"