देवास

ब्राउन सुगर बेचने वाले आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों का हुआ खुलासा-विजय सिंह लोधी(खातेगांव थाना प्रभारी)


 थाना खातेगॉव पुलिस ने ब्राउन शुगर बैचने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
 कुल 23 ग्राम ब्राउन पाउडर (ब्राउन शुगर) कीमत लगभग 04 लाख 60 हजार रूपये
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा दिनांक 29.04.2026 को ब्राउन सुगर के आरोपियों से गहन पूछताछ हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद श्रीमति सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी द्वारा दिनांक 29.04.2026 को कस्बा खातेगांव से ब्राउन सुगर बेचते हुए पकड़ गये आरोपियों से गहन पूछताछ करते आरोपियों द्वारा अन्य आरोपी कुन्दन चौकीदार नि.काकंरिया, शंकर भीलाला नि.बरदा, नदीम उर्फ नोडी नि.कोयला मोहल्ला खातेगाँव, जावेद उर्फ मोईन नि.खातेगाँव के ब्राउन सुगर बेचने हेतु बताया गया। जिस पर से थाना खातेगांव की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी शंकर भिलाला पिता नारायण भिलाला निवासी बरदा , कुन्दन पिता तेजाराम नाई उम्र 28 साल निवासी कांकरिया , नदीम पिता बहीद मंसूरी उम्र 24 साल निवासी कोयला मोहल्ला खातेगांव आरोपी जावेद उर्फ मोईन पिता जलील मंसूरी उम्र 22 साल निवासी कोयला मोहल्ला के कब्जे से कुल 23 ग्राम ब्राउन सुगर किमती 4,60,000 रूपये की जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया। प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार आरोपी- 1. शंकर भिलाला पिता नारायण भिलाला निवासी बरदा , 2. कुन्दन पिता तेजाराम नाई उम्र 28 साल निवासी कांकरिया , 3.नदीम पिता बहीद मंसूरी उम्र 24 साल निवासी कोयला मोहल्ला खातेगांव 4. जावेद उर्फ मोईन पिता जलील मंसूरी उम्र 22 साल निवासी कोयला मोहल्ला
 जप्तशुदा मश्रुका- 23 ग्राम ब्राउन सुगर किमती 4,60,000 रूपये
 सराहनीय योगदान:- निरी विजय सिंह लोधी, सउनि रमेश मुनिया, सउनि जगन्नाथ चावड़े, प्रआर सचिन (सायबर), प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापति ,आर0 सोहन जाट, आर. मनीष शर्मा, आर. प्राणसिंह बघेल, आर. मनमोहन मीणा, आर सोनु कुमार (सायबर) का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"