देवास

अवैध देशी पिस्‍टल, मैग्‍जीन, राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार-अमित सोलंकी (सिविल लाईन थाना प्रभारी)

दिनांक 25.05.2026 थाना सिविल लाईन देवास की बड़ी कार्यवाही
अवैध देशी पिस्‍टल मय मैग्‍जीन एवं राउंड के साथ आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

★ अवैध फायर आर्म्स लेकर बिना नंबर की जुपीटर गाडी से घूम रहा शातिर बदमाश, पुलिस थाना सिविल लाईन की गिरफ्त में ।
★ आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस जप्त एवं जुपीटर गाडी जप्‍त

देवास- शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध हथियार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सिविल लाईन द्वारा अवैध फायर आर्म्स के साथ शातिर बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाईन थाना प्रभारी श्री अमित सोलंकी द्वारा टीम का गठन कर लगाया गया है। टीम द्वारा क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर आसूचना संकलित की जा रही थी । इसी दौरान टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कमला नगर कालोनी बायपास रोड पर बिना नंबर की सफेद रंग की जुपीटर स्‍कूटी से निकल रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम द्वारा कमला नगर कालोनी बायपास रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्तिय को बिना नंबर की सफेद रंग की जुपीटर स्‍कूटी सहित पकड़ा। जिसने पूछताछ पर अपना नाम रईस शाह पिता बाबू शाह उम्र 42 साल निवासी 111, विक्रम नगर इटावा जिला देवास बताया। इसकी तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस जप्त एवं जुपीटर गाडी को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध थाना सिविल लाईन पर अपराध 276/2026 धारा 25,27 आयुध अधिनियम 1959 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पूछताछ की जा रही है। माननीय न्‍यायालय से पुलिस रिमाण्‍ड ली जाकर आरोपी से अवैध हथियारों के स्त्रोत व अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी- रईस शाह पिता बाबू शाह उम्र 42 साल निवासी 111, विक्रम नगर इटावा जिला देवास

जप्त मश्रुका – 01 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस जप्त एवं जुपीटर गाडी जप्‍त

सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित सोलंकी थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास, सउनि राकेश तिवारी, आर. 242 मातादीन, आर. 653 अंतर सिंह परमार, आर. 945 भरत मिलन यादव, आर. 333 जितेंद्र सिसौदिा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"