देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई…….

एक मोटर साइकिल से 08 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद….
01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
ग्राम बीसाखेड़ी के पास में कार्यवाही
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज
*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 16.06.2026 को वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीसाखेड़ी तहसील सोनकच्छ में मोटर साइकिल एम पी 37 जेड के 6698 से अवैध शराब का परिवहन कर सकता है तो तुरंत रवाना होकर सूचना में वर्णित स्थान पर पहुंचे तथा कुछ देर बाद सूचना में वर्णित मोटर सायकिल आई जिसे रोका जिस पर चालक बैठा हुआ था जिसके पीछे प्लास्टिक का बोरा सीट के दोनों ओर टंगा हुआ था जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर 08 पेटी देशी मदिरा प्लेन 72 बल्क लीटर बरामद हुई जो चालक भारत चोहान निवासी मानासा तहसील सोनकच्छ द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया,कार्यवाही में जप्त सामग्री एव वाहन का मूल्य लगभग 80400 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षकअरविंद जिनवाल,निकिता परमार,गीतेश सैनिक किशोर सिसोदिया एवं अनिल चोहान सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"