देवास

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह टांक बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य….

देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव की अनुशंसा पर उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह टांक को जिला टीबी फोरम समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और उन्होंने टांक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

भवदीय
दिनेश सांखला
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी
मोबाइल नंबर 9770089452

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"