देवास

7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान… गंधर्वपुरी में लगेगा पहला शिविर….

मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से शुरू होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। देवास जिले का पहला शिविर सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी में आयोजित किया जाएगा।

अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव और शहरी वार्डों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। इसका उद्देश्य प्रशासन को सीधे लोगों तक पहुंचाकर त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अगस्त माह के शिविर कार्यक्रम:

  • 07 अगस्त – गंधर्वपुरी
  • 14 अगस्त – हाटपिपल्या
  • 21 अगस्त – बरोठा
  • 27 अगस्त – पानीगांव

इसके बाद अभियान के तहत जनवरी 2027 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"