देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना….चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा-अमित सोलंकी सिविल लाईन थाना प्रभारी

- सिविल लाईन क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार ।
- 09 दिन के भीतर थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा
- देवास के बाद उज्जैन पहुंचकर डाबरीपीठा थाना कोतवाली एवं कोठी रोड थाना माधवनगर क्षेत्र में भी की चेन स्नेचिंग की वारदात ।
- उज्जैन में दोनों आरोपियों ने 01-01 सोने की चैन की थी स्नेचिंग ।
- आरोपियों से देवास की घटना में लूटा गया सोने का मंगलसूत्र एवं उज्जैन में स्नेचिंग की गई दोनो सोने की चैन सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग ₹ 05 लाख का मश्रुका जप्त ।
- मुख्य आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज ।
संक्षिप्त विवरणः– थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05.08.2026 को रात्रि करीब 21.07 बजे श्रीमती संतोष सोनी पति सतीश सोनी, उम्र 52 वर्ष, निवासी LIG 125 सिविल लाईन देवास, अपनी पड़ोसी के साथ सिविल लाईन रोड से ब्रिज की ओर मेंढकी रोड तरफ पैदल-पैदल जा रही थीं। इसी दौरान ब्रिज के पास सिविल लाईन रोड पहुंचने पर मेंढकी रोड ब्रिज तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए तथा मोटरसाइकिल चलाते हुए महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूटकर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना में लूटे गए सोने के मंगलसूत्र की कीमत करीब ₹80,000/- थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन देवास में अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा घटना में शामिल आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी कर लूटा गया सम्पूर्ण मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त अन्य सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं तलाश के लगातार प्रयास किए गए। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने प्रकरण में आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया एवं रेहान शेख को गिरफ्तार किया गया । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियो के द्वारा थाना सिविल लाईन अन्तर्गत स्नैचिंग की घटना कारित करना स्वीकार किया । आरोपियों के कब्जे से थाना सिविल लाईन क्षेत्र में महिला से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, कीमत करीब ₹80,000/- बरामद किया गया। बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सिविल लाईन क्षेत्र में वारदात करने के बाद उज्जैन जाकर 02 अलग-अलग स्थानों पर चेन स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया । आरोपियों द्वारा उज्जैन के डाबरीपीठा थाना कोतवाली उज्जैन क्षेत्र में एक सोने की चैन तथा कोठी रोड थाना माधवनगर उज्जैन क्षेत्र में एक सोने की चैन स्नेचिंग करना स्वीकार किया गया। उक्त दोनों चैनों को भी आरोपियो की निशानदेही पर जप्त किया गया है ।
तरीका वारदात (Modus Operandi) आरोपी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से राह चलते महिलाओं को निशाना बनाते थे। मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिला के पास से निकलते समय पीछे बैठा आरोपी अचानक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन अथवा मंगलसूत्र तोड़ लेता था। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तेज गति से मौके से फरार हो जाते थे। आरोपियों द्वारा देवास में वारदात करने के बाद उज्जैन पहुंचकर भी इसी तरीके से महिलाओं को निशाना बनाया गया। उज्जैन में आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 02 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया।
खुलासा हुई वारदातेः-
क्र. स्थान वारदात मश्रुका
1 थाना सिविल लाईन, देवास चेन स्नेचिंग सोने का मंगलसूत्र
2 डाबरीपीठा थाना कोतवाली उज्जैन चेन स्नेचिंग सोने की 01 चैन
3 कोठी रोड थाना माधवनगर उज्जैन चेन स्नेचिंग सोने की 01 चैन
कुल 03 चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा।
गिरफ्तार आरोपीः-
- मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया पिता जाकीर हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी कब्रिस्तान के अंदर
बाणगंगा जिला इंदौर। - रेहान शेख पिता हफीज शेख उम्र 20 वर्ष निवासी जेनाबाद बुरहानपुर थाना शहर कोतवाली जिला बुरहानपुर, हाल मुकाम हमीद के किराये का मकान बड़वाली चौकी जिला इंदौर ।
आपराधिक रिकॉर्डः-
- मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया पिता जाकीर हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी कब्रिस्तान के अंदर बाणगंगा जिला इंदौर।
क्र. थाना अपराध क्र. धारा
1 सदर बाजार इंदौर 386/2014 294, 323, 506, 34 भादवि
2 सदर बाजार इंदौर 77/2016 294, 323, 452, 506 भादवि
3 बाणगंगा इंदौर 405/2016 384 भादवि
4 बाणगंगा इंदौर 330/2018 34(2) आबकारी एक्ट
5 खजराना इंदौर 1051/2018 294, 323, 294, 327, 329, 34, 506 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट
6 साउथ तुकोगंज इंदौर 247/2019 382 भादवि
7 खजराना इंदौर 959/2022 294, 506 भादवि
8 सदर बाजार इंदौर 285/2022 294, 323, 327, 506 भादवि
9 सदर बाजार इंदौर 121/2023 294, 323, 327, 506, 427 भादवि
10 रावजी बाजार इंदौर 74/2024 धारा 392, 34 भादवि
11 द्वारकापुरी इंदौर 312/2024 392 भादवि
12 एरोड्रम इंदौर 361/2024 34, 392 भादवि
13 लसूड़िया इंदौर 474/2024 धारा 392, 34 भादवि
जप्त मश्रुकाः-
- थाना सिविल लाईन देवास की घटना में लूटा गया 01 सोने का मंगलसूत्र, कीमत लगभग ₹ 80,000/-।
- जिला उज्जैन में लूटी गई दो सोने की चैन, कीमत लगभग ₹ 02 लाख।
- घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹ 02 लाख एवं 02 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹ 20,000/-।
कुल जप्त मश्रुका लगभग ₹ 05 लाख।
सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक अमित सोलंकी,उनि संजय सौराष्ट्रीय, सउनि ईश्वर मण्डलोई, प्रआर 425 नितेश द्विवेदी, प्रआर 861 पवन पटेल, प्रआर 1020 सुनील देथलिया, प्रआर 749 शैलेन्द्र राणा, आर 349 नवीन देथलिया, आर 676 नवदीप महाजन, आर 887 हितेश कुशवाह, आर 559 अरूण चावड़ा एवं सायबर सेल देवास से प्रआर 802 सचिन चौहान,प्रआर 770 शिवप्रताप सिंह सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा उक्त सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



