BNP थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ट्रक चोरी का किया खुलासा-प्रीति कटारे BNP थाना प्रभारी….

• “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरों ने एक बार फिर निभाई अहम भुमिका
• ₹24 लाख कीमत का ट्रक एवं ₹1 लाख का माल सहित कुल ₹25 लाख का मश्रुका बरामद
• 03 आरोपी गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरणः-फरियादी मानसिंह पिता राजाराम पासवान निवासी अशोकनगर ने थाना बीएनपी देवास पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.08.2026 को वह गुना की तरफ से अपने ट्रक क्रमांक HR55U8220 में माल भरकर चला था । सुत्ते के ढाबे के पास खाना खाने के लिए उसने कंटेनर को शिवोम टोल कांटा, देवास पर पार्क किया और खाना खाने चला गया । कुछ देर बाद खाना खाकर वापस आने पर उसे ट्रक मौके पर नहीं मिला। अज्ञात बदमाश ट्रक चोरी कर ले गए थे । चोरी गए ट्रक की कीमत लगभग ₹24 लाख तथा उसमें भरे माल की कीमत लगभग ₹1 लाख कुल ₹25 लाख कीमत थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बीएनपी देवास में अपराध क्रमांक 584/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर)श्री अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्रीमती प्रीति कटारे के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर तकनीकी एवं मुखबीर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त ट्रक को चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा चोरी गया ट्रक एवं उसमें भरा माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम–
1.राहुल पिता रामसिंह बंजारा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया थाना कालू जिला गंगाधर राजस्थान।
2.तेजूलाल पिता राधेश्याम मेहर उम्र 38 वर्ष निवासी सरवन थाना उन्डेल जिला झालावाड़ राजस्थान।
3.जगदीश सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी बानीखेड़ी थाना डग जिला झालावाड़ राजस्थान।
जप्त मश्रुका–
- ट्रक क्रमांक HR55U8220 — अनुमानित कीमत ₹24,00,000/-
- ट्रक में भरा माल — अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-
- कुल बरामद मश्रुका — ₹25,00,000/-
सराहनीय भूमिका– उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बीएनपी श्रीमती प्रीति कटारे,उनि शुभम व्यास,सउनि कमल सिंह ठाकुर,प्रआर अभिषेक पाण्डे,कमल,रविन्द्र यादव,अशोक जोशवाल,दिनेश, आर उमेश भदौरिया,दीपेन्द्र शर्मा,रवि पटेल,शीराज,संदीप,विजेन्द्र सिंह,रोहित रोजड़े,प्रदीप यादव एवं सायबर सेल प्रआर सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



