देवास

चंदाना निवासी अवैध शराब विक्रेता विनोद जायसवाल को देवास पुलिस ने किया गिरफ्तार…

• अवैध रुप से शराब विक्रय संबंधी प्रकरण में कुल 10 आरोपी गिरफ्तार ।
• 54 लीटर देशी शराब,एक वरना कार,10 मोबाईल फोन एवं नगदी ₹ 10,000/- सहित कुल लगभग ₹ 7,25,000/- का मश्रुका जप्त ।

संक्षिप्त विवरणः– दिनांक 15.10.2026 एवं 18.10.2026 को ग्राम चंदाना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना जिला चिकित्सालय देवास से प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन में मर्ग पंजीबद्ध किये गये थे । मर्ग जांच के दौरान मृतकों के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के कथन लिये गये, जिन्होने ग्राम चंदाना निवासी विनोद जायसवाल द्वारा गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने की बात कही । जानकारी के अनुसार, विनोद जायसवाल घटना के बाद से फरार था । दिनांक 26.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विनोद जायसवाल अपने साथियों के साथ कहीं जाने वाला है । सूचना पर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान प्रताप नगर – अंबेडकर नगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की वरना कार क्रमांक MP09CF3645 को रोका गया । पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया । पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विनोद जायसवाल, अजय राठौर एवं रामेश्वर सोनगरा बताए । कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 06 पेटी देशी शराब रखी मिली, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 का पंजीबद्ध किया गया । अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने सत्येन्द्र ओझा, नितिन सोलंकी, चन्द्रशेखर बैरागी, राज, जुगल, राजेन्द्र निनामा,विशाल चौहान के साथ मिलकर अवैध रुप से शराब बेचना बताया । इस जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर कार्यवाही की गई तथा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी के नामः–
01.विनोद जायसवाल पिता प्रयाग नारायण जायसवाल निवासी चंदाना
02.अजय उर्फ अज्जु पिता विष्णु राठौर उम्र 26 साल निवी ग्राम पुवार्डादाई जिला इंदौर
03.नितिन सोलंकी पिता मदन सिंह सोलंकी (वाईन शॉप मैनेजर भाड़ा पिपल्या) निवासी न्यु गौरी नगर जिला इंदौर
04.चन्द्रशेखर बैरागी पिता ओमप्रकाश (मैनेजर-वाईन शॉप क्षिप्रा)
05.सत्येन्द्र ओझा पिता भगवानदास (सेल्स मैन वाईन शॉप अरबिंदो इंदौर) उम्र 38 साल निवासी वैभव लक्ष्मीनगर जिला इंदौर
06.राजदेव पिता रामचन्द्र पटेल (सेल्समैन वाईन शॉप क्षिप्रा) उम्र 43 साल निवासी जौनपुर उत्तरप्रदेश
07.जुगल सिंह पिता लालसिंह उम्र 44 साल
08.राजेन्द्र निनामा पिता धन्नालाल उम्र 48 साल
09.विशाल पिता बद्रीलाल चौहान निवासी इल्यासखेड़ी थाना पीपलरावां
10.रामेश्वर पिता अमर सिंह सोनगरा निवासी गदईशा पिपल्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"