MD ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रहार, चार प्रकरणों में कार्यवाही 09 आरोपी गिरफ्तार…..

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही
MD ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रहार, चार प्रकरणों में कार्यवाही कर 09 आरोपी गिरफ्तार
• युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे नशे के सौदागरों के विरुद्ध देवास पुलिस की कार्यवाही ।
• 02 थानों की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर किया अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा ।
• कुल 09 आरोपियों को किया गिरफ्तार
• चार प्रकरण में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत लगभग 02 लाख रुपये, अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त ।
• एक आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स के साथ 01 अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस भी बरामद ।
संक्षिप्त विवरणः पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध हथियारों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निरंतर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में शहर अंतर्गत निरन्तर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियो की धड़पकड़ हेतु निरन्तर संदिग्ध स्थानो पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं औद्योगिक क्षेत्र की संयुक्त टीमों के द्वारा भौतिक साक्ष्य,तकनीकी साक्ष्य एवं मूखबिर तंत्र सक्रिय कर ड्रग तस्करों की धरपकड़ की गई ।
पहली घटना — दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर आरोपी इमरान पठान से 15.37 ग्राम एवं रेहान उर्फ मंसूरी से 19.41 ग्राम, कुल 34.78 ग्राम एमडी ड्रग्स, कीमत लगभग ₹ 69,560/- जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया । पूछताछ में मादक पदार्थ युसुफ खान निवासी जिला आगर से प्राप्त करना बताया गया। थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 695/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दूसरी घटना — दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड लाइन स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी स्वयं उर्फ विशु पुजारी उम्र 22 वर्ष निवासी विक्रम मार्ग देवास को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 17.04 ग्राम एमडी ड्रग्स, 01 अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस, कुल कीमत लगभग ₹40,000/- जप्त किए गए। थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 696/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
तीसरी घटना — दिनांक 06.10.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मुखबिर सूचना पर टुमनी रेलवे ओवरब्रिज, न्यू बायपास रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार गांगुली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बालोदा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13.49 ग्राम एमडी ड्रग्स, कीमत ₹ 20,000/- एवं 01 ओप्पो मोबाइल फोन जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 905/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
चौथी घटना — दिनांक 04.10.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने नागदा-रसूलपुर रोड स्थित बंद काँच फैक्ट्री के पास दबिश देकर आरोपी राजेश मालवीय उर्फ राजा उम्र 24 वर्ष निवासी बालाजी नगर देवास को गिरफ्तार किया । आरोपी के कब्जे से 15.71 ग्राम एमडी ड्रग्स, कीमत ₹ 20,000/- एवं 01 रियलमी मोबाइल फोन जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 902/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की सीमा से लगे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेडलर के माध्यम से एम-डी ड्रग सप्लाई करने की जानकारी दी गई है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमें अन्य गिरोह सदस्यों एवं एम-डी ड्रग के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है ।
जप्त मश्रुका —कुल 100 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत लगभग 02 लाख रुपये,01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं मोबाईल फोन जप्त ।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः–
- इमरान पठान पिता मेहमूद उर्फ गुड्डू पठान उम्र 34 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर, भोसले कॉलोनी देवास।
- रेहान उर्फ मंसूरी पिता शाहिद उर्फ जर्सी उम्र 18 वर्ष निवासी आनंद नगर, देवास।
- स्वयं उर्फ विशु पिता अमितनाथ पुजारी उम्र 22 वर्ष, निवासी विक्रम मार्ग, देवास।
- युसुफ खान पिता अहमद खान, निवासी अयोध्या बस्ती, जिला आगर
- नजर पिता सादिक कुरैशी उम्र 20 साल निवासी पठान कूआ देवास
- साहील पिता शाकीर शाह उम्र 20 साल निवासी आडा कांकड ईटावा देवास
- शाहरुख पिता सफीक मंसूरी उम्र 21 साल निवासी चन्द्रशेखर मार्ग देवास
- राजकुमार गांगुली पिता देवकरण गांगुली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बालोदा, थाना बरोठा जिला देवास।
- राजेश मालवीय उर्फ राजा पिता रमेश मालवीय उम्र 24 वर्ष निवासी पठानकुआं, हाल मुकाम बालाजी नगर देवास।
आपराधिक रिकार्डः-आरोपी इमरान के विरुद्ध पूर्व के 08 अपराध,आरोपी राजकुमार गांगुली के 04 अपराध, आरोपी स्वंय के 07 अपराध,आरोपी राजेश मालवीय के 04 अपराध एवं आरोपी शाहरुख के 07 अपराध पंजीबद्ध है ।
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत चौरसिया,उनि दीपक मालवीय,शिवनारायण सोलंकी,सउनि ईश्वर मंडलोई ,मनोज पटेल,प्रआर मनोज मौर्य,विरेन्द्र राजपूत, हेमंत डाबी,सुनील देथलिया आर सुजीत,वैभव मंडलोई,उदय सिंह एवं थाना औ.क्षेत्र के उनि नरेन्द्र कुमार अम्करे, आर अर्पित जायसवाल,लक्ष्मीकांत,अजय जाट की सरहानीय भूमिका रही ।
देवास पुलिस की आमजन से अपील– देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार एवं अवैध हथियारों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें। नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें ।




