नन्ही कलम विशेष

PM Modi US Visit | PM मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

[ad_1]

PM मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेतृत्व की ओर से आपको (प्रधानमंत्री मोदी को) 22 जून को कांग्रेस(संसद) की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

यह भी पढ़ें

बयान पर प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मैककार्थी, सीनेट के बहुमत नेता चक स्कमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनवेल और प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने हस्ताक्षर किये हैं।

यह दूसरा मौका है जब मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है। 



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"