नन्ही कलम विशेष

Scrap | सड़क पर कबाड़ी का कब्जा; स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी

[ad_1]

Scrap Nagpur

नागपुर. रिंग रोड राणा प्रतापनगर स्थित नवनिर्माण सोसाइटी की सड़क पर कबाड़ी ने कब्जा कर रखा है. कबाड़ की दूकान में रखा सामान धीरे-धीरे सड़क को घेरता जा रहा है. सड़क पर कबाड़ फैलने से स्थानीय नागरिकों के साथ यहां से आना-जाना करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इस कबाड़ की दूकान को हटाने के लिए नागरिकों ने स्थानीय नगरसेवक और प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन इसे किसी ने हटाने की जहमत नहीं उठाई. किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से कबाड़ का सामान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. सड़क पर पूरा कबाड़ का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा रहता है. 

लगा है नो पार्किंग का बोर्ड

इस जगह पर कोई वाहन खड़ा न करे, इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा रखा है. यहां पर वाहन तो नहीं खड़े होते हैं लेकिन कबाड़ की पूरी दूकान खड़ी हो गई है. इस बढ़ते अतिक्रमण पर अधिकारी भी सुस्ती दिखा रहे हैं. इसके चलते यह अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. परेशान नागरिकों ने जल्द से जल्द यहां से अतिक्रमण को हटाने की मांग की है.



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"