अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई…..

देवास के अम्बेडकर नगर,प्रताप नगर क्षेत्र में एवं ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश की कार्यवाही
05 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 24.06.2026 को आबकारी की टीम द्वारा देवास शहर के अंबेडकर नगर,प्रताप नगर एवं ढाबे होटलों पर कार्रवाई की गई जिसमे 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,1200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया,कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए ,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 122000 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,राज श्री खन्ना एवं योगेंद्र सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल ,सुरेंद्र वर्षी,दीपक तटवाड़े,सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




