अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई….

एक एक्टिवा वाहन जप्त
01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
देवास के बिहारीगंज में कार्यवाही
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 02 प्रकरण दर्ज
*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप कनासे एवं निलेश पंवार के नेतृत्व में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 09.07.2026 को वृत्त देवास शहर में गस्त के दौरान बिहारी गंज,बस स्टैंड आदि स्थानों पर कार्यवाही की गई जिसमे 40 पाव देशी मदिरा एवं 30 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई तथा एक एक्टिवा वाहन जप्त किया गया एक व्यक्ति बादल निवासी बिहारीगंज को गिरफ्तार किया गया ,कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए गए l कार्यवाही में जप्त सामग्री एव वाहन का मूल्य लगभग 58000 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक निहाल खत्री ,बालकृष्ण जायसवाल ,आशीष गुप्ता,सुरेन्द्र वर्षी,निकिता परमार सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




