देवास

आओ खुशियाँ बाँटें हम’ अभियान के तहत बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, मिठाई और पटाखे वितरित कर बांटी खुशियां-मनोज श्रीवास्तव

‘

विधायक गायत्री राजे पवार ने बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया दीपावली का पर्व, संस्था की पहल को सराहा

देवास। दीपावली का पर्व जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लेकर आए, इसी संकल्प के साथ संस्था श्री विश्व राजा, देवास द्वारा शनिवार, 07 नवंबर को दीपावली विशेष सेवा अभियान ‘आओ खुशियाँ बाँटें हम’ के अंतर्गत ए.बी. रोड स्थित जुड़ियो शोरूम के समीप बस्ती में बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। संस्था की ओर से बच्चों को मिठाई एवं पटाखों के पैकेट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाने का अवसर है। बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार मनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना एक सराहनीय पहल है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

संस्था अध्यक्ष एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘आओ खुशियाँ बाँटें हम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करने का एक प्रयास है। संस्था का उद्देश्य है कि दीपावली की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी भावना के साथ संस्था द्वारा लगातार तीन दिनों तक शहर की विभिन्न बस्तियों में मिठाई, पटाखे एवं अन्य सामग्री के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने इस सेवा अभियान में मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"