देवास

जिला जेल देवास में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ……

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला जेल में 06 नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों का उद्घाटन किया

देवास 17 अगस्त 2025/ जिला जेल देवास में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बंदियों द्वारा कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। महिला बंदियों की प्रस्तुति के दौरान नन्हे-नन्हे बालक ‘कान्हा’ और ‘राधा’ के रूप में सजे छोटे बच्चे रथ पर सवार होकर मंच पर प्रवेश किए, जिसने पूरे वातावरण को दिव्यता और आनंद से भर दिया।
बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के गिरिराज धरण की भव्य झांकी भी तैयार की गई, जिसका अनावरण कलेक्टर श्री सिंह ने किया। इस भव्य झांकी ने सभी को भावविभोर कर दिया।
जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मानवारे ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम अंतर्गत बंदियों द्वारा निर्मित पालने में झूलते बाल गोपाल को स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्य अतिथि को भेंट किया गया।
इस अवसर पर जिला जेल में 06 नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों का उद्घाटन भी कलेक्टर श्री सिंह द्वारा किया गया, जो न्यायिक कार्यवाही और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने संपूर्ण कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जेल अधीक्षक, समस्त जेल स्टाफ एवं बंदियों को जन्माष्टमी एवं जिला जेल में आयोजित भव्य आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।
उप अधीक्षक श्री अनिल दुबे ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"