देवास

कांग्रेस नेता कमल सोलंकी भाजपा मे शामिल हुए।भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने पुष्पमाला से स्वागत किया।

हाटपीपल्या । त्योहारो के सीजन के बीच चुनाव प्रचार का दौर भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी त्यौहार होने के बावजूद भी सुबह से देर रात तक चुनाव प्रचार कर अपने पक्ष में जनता का रुख बदलने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है। श्री चौधरी चुनाव को बहुत ही गंभीरता के साथ ले रहे है इसमे जरा सी भी लापरवाही नही बरत रहे है। भाजपा प्रत्याशी श्री चौधरी की इसी सक्रियता को देखते हुए सेकड़ो लोग कांग्रेस छोड़ कर भाजपा मे शामिल हो चुके है। इसी कड़ी मे बुधवार को हाटपीपल्या मे भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर कांग्रेस नेता कमल सोलंकी अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा मे शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक व भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने भाजपा का दुपट्टा गले में डालकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, उपाध्यक्ष नरबे सिंह तलाया, दुलीचंद कुंभकार, विजय सिंह सक्तावत, महेंद्र यादव, कपिल तंवर, मंडल अध्यक्ष देव करण पाटीदार, मंडल महामंत्री प्रवीण सक्सेना, पार्षद दीपक धोसरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम तंवर, अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू पठान, हरीश बंजारा, लोकेश मेश्रा,शैलेंद्र सैधव, नितिन कुंभकार, कपिल शर्मा, शकील खान, अनिल तिवारी, यशवंत चौहान आदी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"