देवास

खातेगांव पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर बैलगाडी व नगदी लूट का किया खुलासा लूट करने बाले 2 लुटेरे व लूटे बैल बरामद….



घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 23.07.2026 को थाना खातेगांव पर फरियादी संतोष पिता झापु मोरे जाति कोरकू उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिरपुर तहसील हरसूद थाना खालवा जिला खण्डवा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.08.2026 को अजनास रोड पटेल ढाबे के पास 04 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बैलगाडी रोकी और उसके साथ थापड मुक्के से मारपीट करके उसकी बैलगाडी जिसमे उसके दो बैल बंधे थे एंव उसकी जेब से उसका आधार कार्ड एवं 1000 रुपये लूटकर ले गए है उक्त रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव पर अपराध क्रं. 618/2026 धारा 309(6) बीएनएस का पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा शीघ्र लूटी गई संपती की पतारसी एवं आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये। सीसीटीव्ही फुटैज, मुखबीर सुचना एंव भौतिक साक्ष्य साक्ष्य के आधार पर सुचना प्राप्त हुई की उक्त घटना को शिवप्रसाद पिता मांगीलाल जाति चमार , गणेश पिता रामप्रसाद जाति गोंड विकास पिता रमेश जाति गोंड एंव परवेज पिता जगदीश निवासीगण नयापुरा बजगांव ने अजांम दिया है जिस संबध में उक्त संदेहियों की तलाश करते दिनांक 24.08.2026 को संदेही शिवप्रसाद के घर नयापुरा बजगांव पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी तो दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर पकडा दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम शिवप्रसाद पिता मांगीलाल जाति चमार उम्र 55 साल नि.नयापुरा बजगाँव का होना बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम गणेश पिता रामप्रसाद जाति गोंड उम्र 33 साल नि.नयापुरा बजगाँव का होना बताया जिनसे उक्त अपराध के संबध में पुछताछ करते शिवप्रसाद एंव गणेश ने उक्त घटना अपने साथी विकास पिता रमेश निवासी नयापुरा एंव परवेज पिता जगदीश निवासी नयापुरा बजगांव के साथ कारीत करना स्वीकार किया । बाद आरोपी शिवप्रसाद एंव गणेश को गिरफ्तार कर उनसे पुछताछ कर आरोपी शिवप्रासद एंव गणेश की निशानदेही से प्रकरण में लूटा गया मश्रुका 02 बैल जप्त किये गये । आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एंव प्रकरण में फरार आरोपी विकास पिता रमेश निवासी नयापुरा एंव परवेज पिता जगदीश निवासी नयापुरा बजगांव की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. शिवप्रसाद पिता मांगीलाल जाति चमार उम्र 55 साल नि.नयापुरा बजगाँव थाना खातेगांव
2.गणेश पिता रामप्रसाद जाति गोंड उम्र 33 साल नि.नयापुरा बजगाँव थाना खातेगांव

बरामद मश्रुका – 02 बैल कुल किमती 81000 रुपये

सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी,सहायक उपनिरीक्षक जगन्नाथ चावङे, सउनि रमेश मुनिया, प्र.आ.652 कपिल जाट,आर.886 रिंकु आर. 548 सोनु (साइबर सेल), का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"