देवास
थाना नाहर दरवाजा एवं स्टाफ द्वारा कालेज के छात्र छात्राओं के साथ रैली निकाली…..

नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माननीय डीजीपी महोदय मध्य प्रदेश के द्वारा आदेश के पालन में नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत 15.07.2026 से 30.07.2026 तक चलाया जा रहा है जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत गहलोत के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सोनी एवं स्टाफ द्वारा आज दिनांक 15.07.2026 को कालेज के छात्र छात्राओं व कालेज स्टाफ व नगर सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ मादक पदार्थों के विरुद्ध जन जागरूकता रैली निकाली गई , सभी को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।रैली कालेज से शुरू होते हुए प्रमुख मार्गों व चौराहों से निकाली गई और जागरूकता फैलाई गई।




