देवास

दुर्गा अष्टमी पर संस्था अनंता के पंडाल में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मातृशक्ति ने मातारानी की महाआरती कर किया प्रसाद वितरण…..

देवास- संस्था अनंता परिवार द्वारा आयोजित मातारानी की आरती एवं भंडारे के पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा जी सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, संस्था रामराम संगठन के शैलेन्द्रसिंह पंवार, मातृशक्ति संगठन के मिथलेश सोनी, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री पुष्पलता सोनगरा, मोनिका शर्मा, साधना काले सहित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर महाआरती कर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ कर भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया। संस्था अनंता परिवार के सदस्यों ने मातारानी के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की।

मां जगदम्बा की महाआरती के पश्चात अतिथिगणों द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया गया तथा श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था अनंता परिवार की ओर से सभी अतिथियों का लाल दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

भवदीय

दिनेश सांखला

संस्था अनंता परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"