देवास

देवास में नवपुण्य वासुपूज्य स्वामीजी जिनालय प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ 25-26 जून को, होंगे धार्मिक आयोजन…..

देवास- पंचशील नगर स्थित चंपापुरी धाम में विराजित भगवान श्री नवपुण्य वासुपूज्य स्वामीजी के जिनालय की प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 25 एवं 26 जून 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष महापूजा,फूल बंगला, नवकारसी, मंगलमय अनुष्ठान एवं भक्ति प्रस्तुतियों का आयोजन रखा गया है।

आयोजन की जानकारी देते हुए  जैन परिवार (कायथा वाला) ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ समारोह में पूज्य आगमोद्धारक श्री की समुदायवर्तिनी मातृ हृदया प.पू. साध्वी अमितगुणाश्रीजी म.सा. की शिष्या प.पू. साध्वी अमिपूर्णाश्रीजी म.सा., साध्वी अमिदर्शाश्रीजी म.सा., साध्वी शुचिप्रज्ञाश्रीजी म.सा., साध्वी सम्यकदर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 16 साध्वी मंडल की पावन निश्रा प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि 25 जून को शाम 7:30 बजे अद्वितीय महापूजा, आकर्षक फूल बंगला, 1008 दीपकों की सज्जा एवं समवशरण की रचना की जाएगी। वहीं प्रभु भक्ति की संगीतमय प्रस्तुति युवा संगीतकार श्री चिराग जैन द्वारा दी जाएगी।

इसी क्रम में 26 जून सुबह 8 बजे नवकारसी तथा सुबह 9 बजे श्रीफल एवं कमल पुष्पों से मंगलमय अनुष्ठान का आयोजन होगा। 

आयोजन स्थल चंपापुरी धाम, पंचशील नगर, देवास रहेगा। आयोजकों ने समाजजनों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"